पाकुड़, फरवरी 22 -- प्रखंड कार्यालय कक्ष में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में 15 वें वित्त आयोग के अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी कमल पहाड़िया, सहायक अभियंता साइमन हेम्ब्रम, कनीय अभियंता तथा लेखा लिपिक सह कंप्यूटर ऑपरेटर उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने उपायुक्त पाकुड़ द्वारा दिए गए निर्देशों के आलोक में स्पष्ट किया कि पीसीसी, पुलिया एवं चबूतरा से संबंधित योजनाओं का भुगतान नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्राप्त तथा 2025-26 में प्राप्त होने वाली आवंटन राशि से केवल आंगनबाड़ी-विद्यालय मरम्मती, पंचायत सचिवालय सुदृढ़ीकरण, विद्यालय चहारदीवारी एवं पेवर्स ब्लॉक से संबंधित योजनाओं में ही भुगतान अनुमान्य हो...