रांची, फरवरी 24 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। बजट में दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल के सभी पांच जिलों गुमला, खूंटी, लोहरदगा, रांची व सिमडेगा में विकास को प्राथमिकता दी है। वित्त मंत्री ने कृषि ए‌वं संबंद्ध प्रक्षेत्र के तहत रांची में 20 मीट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता का मिल्क पाउडर प्लांट एवं उच्च क्षमता के मिल्क प्रोडक्ट प्लांट की स्थापना की घोषणा की। इसके लिए झारखंड मिल्क फेडरेशन को राशि दी जाएगी। प्रमंडल के सभी जिलों में आने वाले 15 विस क्षेत्र में पहले चरण में एक लैम्पस-पैक्स में कॉपरेटिव मार्केटिंग कॉम्पलेक्स सह सोलर पैनल आधारित कोल्ड रूम बनाया जाएगा। इन विस क्षेत्रों में तमाड़, तोरपा, खूंटी, सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, विशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा शामिल है। इसी तरह पांचों जिलों में सेंटर ऑफ आर्ट डिस्ट्रिक...