भागलपुर, मई 3 -- जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर जनसुराज उद्घोष यात्रा के तहत गुरुवार को नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर विधानसभा अंतर्गत साहू परबत्ता गांव पहुंचे। उन्होंने नवगछिया प्रखंड में हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों की जनसभा को संबोधित किया। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में अधिकारी और नेता राशन कार्ड बनाने से लेकर जमीन की रसीद कटाने तक के लिए रिश्वत ले रहे हैं। इसलिए अगली बार वोट लालू, नीतीश और मोदी के चेहरे पर नहीं अपने बच्चों के चेहरे को देखकर दीजिएगा। उन्होंने नवगछिया की जनता से अपील की कि उन्हें और उनके बच्चों को लूटने वाले नेताओं को वोट न दें। अगली बार अपने बच्चों के लिए वोट दें और बिहार में जनता का राज स्थापित करें। प्रशांत किशोर ने नवगछिया की जनता से बड़ा वादा करते हुए कहा कि दिसंबर 2025 से 60 साल से अधिक उम्र के हर पुरुष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.