दरभंगा, दिसम्बर 22 -- लहेरियासराय,। दरभंगा के ऑटोमेटेड फिटनेस जांच केंद्र (एएफएफसी) के बंद होने से परिवहन विभाग में 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों का पुन: निबंधन नहीं हो पा रहा है। इससे व्यावसायिक वाहन मालिकों को कई तरह की परेशानियां हो रही हैं। बता दें कि मोटर यान अधिनियम के तहत वाणिज्यिक वाहन जिसकी उम्र 15 वर्ष हो गयी है, उन वाहनों का पुन: निबंधन कर पांच वर्षों के लिए अवधि बढ़ाये जाने का प्रावधान है। हालांकि दरभंगा जिले में ऑटोमेटेड फिटनेस जांच केंद्र बंद होने से 15 वर्ष पुराने वाहनों के पुन: निबंधन पर ग्रहण लग गया है। दरअसल मोटर यान अधिनियम के तहत किसी भी वाणिज्यिक वाहन का नाम हस्तांतरण व पुन: निबंधन सहित अन्य कार्यों के लिए फिटनेस प्रमाणपत्र का होना अनिवार्य है। लेकिन दरभंगा के सोनकी स्थित ऑटोमेटेड फिटनेस जांच केंद्र (एएफएफसी) महीनों से...