प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 13 -- कुंडा, संवाददाता। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बरई का पुरवा बरियावां गांव निवासी धीरेन्द्र कुमार, राम लखन और उसकी पत्नी गुलाबकली उर्फ बुद्धा के खिलाफ वर्ष 2011 में गाली-गलौच, मारपीट, जानलेवा धमकी की रिपोर्ट दर्ज हुई। मामला न्यायालय में लंबित रहा, उसी मामले में तीनो आरोपित हाजिर नहीं हुए। जिससे न्यायालय ने तीनों के खिलाफ वारंट जारी कर दिया। दरोगा मिथलेश कुमार पुलिस टीम के साथ मामले के आरोपित धीरेन्द्र कुमार, राम लखन उसकी पत्नी गुलाबकली उर्फ बुद्धा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। विधिक प्रक्रिया पूरी कर उनको न्यायालय में प्रस्तुत करने भेजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.