सिमडेगा, मई 3 -- सिमडेगा। जिले के मुसलमानों ने 30 अप्रैल को बत्ती गुल अभियान चलाया। अभियान के दौरान मुसलमानों के मकान,दुकान आदि 15 मिनट तक अंधेरे में डूबे रहे। इस दौरान मकान में न कोई बल्ब जला और ना ही कोई चिराग। नए वक्फ कानून के विरोध में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के आह्वान पर बत्ती गुल अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान सभी मुसलमान अपने अपने मकानों और प्रतिष्ठानों की बत्ती गुल कर रखे। बताया गया कि 30 अप्रैल की रात 9 बजे से 9: 15 बजे तक अपने मकानों की बत्ती गुल कर रखे।इस अभियान के बारे सेंट्रल अंजुमन इस्लामिया के सदर मो ग्यास ने बताया कि नए वक्फ कानून के विरोध में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के आह्वान पर वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ बत्ती गुल अभियान चलाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.