हापुड़, फरवरी 11 -- हापुड़। रोडवेज के स्थानीय हापुड़ डिपो द्वारा हरिद्वार जाने वाले कांवड़ियों को बेहतर बस सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। मंगलवार को 15 बसों में कांवड़िये बैठकर हरिद्वार के लिए रवाना हो गए हैं। आगे संख्या बढ़ने पर हरिद्वार रुट पर बसें बढ़ा दी जाएंगी। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर कांवड़िये रोजाना हरिद्वार जा रहे हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए रोडवेज के स्थानीय हापुड़ डिपो ने हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अतिरिक्त बसें चलाई हैं। मंगलवार को सुबह से लेकर शाम तक 15 बसें हरिद्वार भेजी गई हैं। बम भोले के जयकारें लगाते हुए कांवड़िये हरिद्वार के लिए रवाना हुए हैं। एआरएम रणजीत सिंह ने बताया कि कांवड़ियों की संख्या के हिसाब से हरिद्वार रुट पर रोडवेज बसें भेजी जा रही हैं। मंगलवार को 15 बसें हरिद्वार भेजी गई हैं। आगे जैसे-जैसे हरिद्वार रुट पर का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.