मुजफ्फरपुर, जनवरी 10 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। 10 से 15 फीसदी स्कूलों में ही पहले दिन शनिवार को इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षा शुरू हो सकी। शहरी क्षेत्र के प्लस टू स्कूल, इंटर कॉलेज के साथ प्रखंडों में भी यही स्थिति रही। अधिकांश स्कूलों ने कहा कि एक्सटर्नल की कमी के कारण अलग-अलग शिड्यूल करना पड़ा है। खासकर साइंस विषयों की परीक्षा के लिए एक्सटर्नल खोजे जा रहे हैं। मनचाहे शिक्षकों को एक्सटर्नल के तौर पर बुलाने को लेकर भी यह दिक्कत आ रही है। प्राचार्यों ने कहा कि प्लस टू के शिक्षकों से मिले समय के अनुसार ही प्रैक्टिकल परीक्षा का शिड्यूल तैयार किया गया है। अधिकांश स्कूल ने कहा कि 12 से 17 जनवरी के बीच बच्चों को बुलाया गया है। जिन स्कूलों में इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षा हुई, वहां भौतकी, मनोविज्ञान की परीक्षा ली गई। प्रैक्टिकल के लिए आए छात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.