गाजीपुर, फरवरी 7 -- गाजीपुर, संवाददाता। इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में प्रवेश के आवेदन शुरू हो गया है। यह जानकारी जानकारी इग्नू अध्ययन केंद्र 27101,पीजी कॉलेज के समन्वयक प्रोफेसर डा. सतेंद्रनाथ सिंह ने दिया। उन्होने बताया कि इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय में परास्नातक, स्नातक डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट सहित कुल 30 कोर्स इस केंद्र से संचालित होते हैं। प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो गया है। इसमें इच्छुक विद्यार्थी इग्नू की वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर स्वयं प्रवेश ले सकते हैं, जो विद्यार्थी जुलाई सत्र में किसी कारणवश नामांकन कराने से वंचित रह गए हैं। वह जनवरी, 2026 सत्र में नामांकन लेकर अपनी उच्च शिक्षा दूरस्थ माध्यम से पूरा कर सकते हैं। नामांकन की अंतिम तिथि 15 फरवरी निर्धारित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...