खगडि़या, फरवरी 4 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड के सार्वजनिक वैष्णवी दुर्गा मंदिर कुल्हड़िया प्रांगण में आगामी 15 फरवरी क़ो मनसकामना नाथ महादेव शिवलिंग की स्थापना की जाएगी। स्थानीय लोगों की मान्यताओं के अनुसार यह मंदिर उज्जैन, मध्य प्रदेश स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का अंश माना जाता है। यह मंदिर कलियुग में मन की कामनाओं की पूर्ति करने वाले उत्तर-पूर्वी भारत के महाकाल स्वरूप के रूप में प्रसिद्ध है। इस पावन शिवलिंग की स्थापना का श्रेय संत शिरोमणि गोहन दास के प्रपौत्र डॉ. प्रभाष कुमार तिवारी को जाता है। संत शिरोमणि गोहन दास जी उज्जैन के महाकाल के अनन्य उपासक थे। वे सनातन धर्म की संस्कृति को प्राकृतिक एवं आध्यात्मिक स्वरूप में जानते थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन ब्रह्मचर्य व साधना में व्यतीत किया। जगदगुरु कृपालु रामानुजाचार्य परम पूज्य मह...