रुद्रपुर, फरवरी 9 -- किच्छा, संवाददाता। चीनी मिल प्रबंधन ने गन्ने की आपूर्ति कम होने के कारण 15 फरवरी तक पेराई सत्र के समापन की संभावना जताते हुए किसानों को प्रथम सूचना जारी की है। सोमवार को चीनी मिल के अधिशासी निदेशक एपी वाजपेई ने किसानों को सूचना देते हुए बताया कि वर्तमान पेराई सत्र में गन्ना सेंटर व मिल गेट पर गन्ना आपूर्ति बहुत कम हो रही है। जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि किसानों के पास आपूर्ति योग्य गन्ना लगभग समाप्ति की ओर है। चीनी मिल के 40 में 11 गन्ना क्रय केन्द्र बंद किये जा चुके है। शेष गन्ना क्रय केन्द्रों से भी चीनी मिल की मांग के अनुसार आपूर्ति नहीं हो पा रही है। शेष गन्ने की आपूर्ति 15 फरवरी तक होने की सम्भावना है। अधिशासी निदेशक ने किसानों से गन्ने की आपूर्ति 15 फरवरी तक कर देने का अनुरोध किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...