चंदौली, जनवरी 4 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। शहाबगंज विकासखंड अंतर्गत रसिया क्रिकेट कमेटी की ओर से रसिया गांव खेल मैदान पर 15 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को भव्य शुभारंभ किया गया। पहले दिन के खेल के रोमांचक मुकाबले में सैदूपुर की टीम को हराकर एकौना टीम को विजयी घोषित किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन नगर पंचायत चकिया के चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव और विशिष्ट अतिथि रिंकू विश्वकर्मा द्वारा फीता काटकर किया गया। कमेटी के अध्यक्ष परवेज आलम, संस्थापक कमलेश यादव एवं उपाध्यक्ष हिमांशु राव अतिथियों का स्वागत किया। उद्घाटन के अवसर पर एकौना बनाम सैदूपुर के बीच पहला मुकाबला खेला गया, 10 ओवर के खेल में पहले बल्लेबाजी करते हुए एकौना की टीम ने 129 रन बनाए, जवाब में सैदूपुर की टीम मात्र 65 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह एकौना की टीम को विजयी घोषित किया ...