शाहजहांपुर, अप्रैल 6 -- परौर। परौर के नारायन नगला गांव में पिछले 15 दिनों से लापता बालक का कंकाल घर से करीब 900 मीटर दूर गेहूं के खेत में टुकड़ों में मिला है।कंकाल को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। गेहूं के खेत में कंकाल अलग अलग टुकड़ों में मिला। एसपी राजेश द्विवेदी भी मौका मुआयना करने पहुंचे। अब सवाल है कि बालक रितिक के कैसे लापता हुआ, फिर उसकी किसने हत्या की, किन कारणों से बालक को मौत के घाट उतार दिया गया। इन सवालों का जवाब खोजने के लिए पुलिस ने बालक के पड़ोसी और रिश्तेदारों को हिरासत में लिया है। ग्राम पंचायत परौर के मजरा नारायण नगर निवासी अजय कुमार राठौर का 8 वर्षीय पुत्र रितिक कुमार 23 मार्च को सुबह 10 बजे घर से खेलने के लिए निकला था, लेकिन वह देर तक घर वापस नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने रितिक को पास पड़ोस में तलाश किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.