लखीमपुरखीरी, सितम्बर 29 -- समर्थन मूल्य पर धान की खरीद एक अक्तूबर से शुरू हो रही है। जिले में धान खरीद की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। 124 धान खरीद केन्द्र खोले जा रहे हैं। वहीं शासन ने धान खरीद नीति जारी कर दी है। धान खरीद को लेकर सभी तैयारियां क्रय केन्द्रों पर पूरी करने का निर्देश दिया गया है। वहीं किसानों का पंजीकरण किया जा रहा है। जारी धान खरीद नीति के अनुसार एक अक्तूबर से 31 जनवरी तक धान की खरीद की जाएगी। धान का समर्थन मूल्य 2369 रुपए प्रति कुन्तल वहीं ए ग्रेड धान का मूल्य 2389 रुपए प्रति कुन्तल निर्धारित है। धान खरीदने के बाद किसानों को 48 घंटे के अन्दर उनके खाते में भुगतान किया जाएगा। किसानों का सत्यापन रेवेन्यू रिकार्ड से बोए गए रकबे का सत्यापन किया जाएगा। वहीं राशन मिलों के लिए प्रोत्साहन की भी व्यवस्था की गई है। जारी खरीद नीति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.