बुलंदशहर, जुलाई 25 -- बुलंदशहर। भाजपा के बुलंदशहर सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि यमुनापुरम में 15 दिन में गड्ढे नहीं भरे गए तो वह स्वयं जेसीबी से गड्ढे भरेंगे। इस मामले को विधानसभा सत्र के दौरान विभागीय मंत्री के संज्ञान में लाकर समस्या का स्थायी समाधान कराएंगे। विधायक ने बताया कि यमुनापुरम के लोगों ने सड़कों में गड्ढे, जलभराव, सफाई आदि की समस्या के बारे में उन्हें अवगत कराया था। शुक्रवार सुबह 10 बजे विधायक यमुनापुरम पहुंचे। लोगों ने उनसे सड़क शीघ्र ठीक कराने का अनुरोध किया। मौके पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी और जल निगम अधिकारी मौजूद थे। विधायक ने उन्हें सभी समस्याओं का निस्तारण 15 दिन में करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही विधायक ने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि यदि 15 दिन के अंदर संबंधितों द्वारा गड्ढों का भराव नहीं कराया गया त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.