संतकबीरनगर, सितम्बर 29 -- संतकबीरनगर। 15 दिन पूर्व खलीलाबाद शहर के आरकेपुरम पश्चिमी बंजरिया में खाली मकान में हुए चोरी के मामले में रविवार को पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। आरकेपुरम पश्चिमी बंजरिया के रहने वाले धर्मेंद्र कुमार पुत्र भुल्लुर प्रसाद का आरोप है कि वह 13 सितंबर 2025 की रात आठ बजे अपने घर को लॉक करके अयोध्या धाम दर्शन करने गए थे। 15 सितंबर 2025 को जब वापस अपने घर आया तो देखा कि घर का ताला, आलमारी का लॉकर टूटा है। उसके घर से करीब 40 हजार नकदी, एक सोने की चेन, दो जोड़ा चांदी का पायल चोरी हुआ है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.