गुरुग्राम, जुलाई 5 -- गुरुग्राम से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पर मोबाइल फोन के गुम होने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने अपने दोस्त को इमारत की पांचवीं मंजिल से धक्का देकर उसकी जान ले ली। गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने इस बारे में शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की पहचान कन्हैया उर्फ प्रशांत (20) के रूप में हुई है जो कि उत्तर प्रदेश के आगरा जिले का निवासी है। पुलिस का कहना है कि मृत व्यक्ति के चचेरे भाई ने इस वारदात को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। चचेरे भाई ने पुलिस को बताया था कि उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला आकाश पाठक करीब 15 दिन पहले काम के लिए दिल्ली आया था और वह बस कुशला नाम के गांव में किराए के एक कमरे में अपने दोस्तों के साथ रह रहा था। पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.