सैदनगर, अगस्त 24 -- यूपी के रामपुर में पति-पत्नी और वो का अजब मामला सामने आया है। अब तक दस बार प्रेमी के साथ भाग चुकी विवाहिता ने गांव में बुलाई गई पंचायत में खुला प्रस्ताव रखा कि वह महीने में 15 दिन पति और 15 दिन प्रेमी के साथ रहेगी। विवाहिता का प्रस्ताव सुनकर पति समेत सभी दंग रह गए। पंचायत में पति हाथ जोड़कर पत्नी से बोला कि मुझे माफ करो और अब तुम अपने प्रेमी के साथ ही रहो। यह प्रकरण क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला थाना अजीमनगर और टांडा क्षेत्र के दो गांव से जुड़ा हुआ है। अजीमनगर थाना क्षेत्र निवासी एक युवती की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व पड़ोस के ही गांव निवासी एक युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद विवाहिता का टांडा क्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ प्रेम प्रसंग हो गया। एक वर्ष पूर्व विवाहिता अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पंचाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.