संभल, फरवरी 24 -- मेरठ-बदायूं हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने 15 दिन तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद आखिरकार दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा, जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। थाना क्षेत्र के गांव दुबारी कलां निवासी जितेंद्र (30) पुत्र सत्यप्रकाश करीब पंद्रह दिन पहले बबराला से शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। जुनावई और धनीपुर गांव के बीच उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें नजदीकी सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ में दस दिन से अधिक उपचार चलने के बावजूद स्वास्थ्य में सुधार ...