पलामू, अप्रैल 29 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला पांकी अंचल क्षेत्र के तरवाड़ीह गांव में मेदिनीनगर पांकी मुख्य पथ के किनारे लगे विशाल शीशम का पेड़ आंधी के कारण 14 अप्रैल को मनू कुमार के घर पर गिर गया है इससे घर सहित बिजली के पोल तार भी टूट गया था। घर को काफी नुकसान हुआ है। घटना से प्रभावित मनु कुमार ने पांकी थाना और मेदिनीनगर वन प्रमंडल पदाधिकारी को भी दिया है। वन प्रमंडल पदाधिकारी पथ निर्माण विभाग को पेड़ काटने की अनुमति दे दी है] इसके बाद भी पथ निर्माण विभाग ने सोमवार तक पेड़ को नहीं हटाया है। हालांकि बिजली विभाग ने आंधी से टूटे पेड़ के कारण टूटे हुए पोल तार को ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दिया है। पथ निर्माण विभाग पलामू के कार्यपालक पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि सोमवार तक इसकी सूचना नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि वन विभाग से प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.