सुपौल, फरवरी 15 -- बलुआ बाजार, एक प्रतिनिधि ठूठी पंचायत स्थित कुशवाहा चौक के समीप मेन केनाल नहर में चल रहे कोसी- मेची लिंक परियोजना का डीएम सावन कुमार ने शनिवार को स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परियोजना के प्रथम फेज के प्रारंभिक चरण में मेन कैनाल नहर की चल रही सफाई कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं अभियंता उपस्थित रहे। डीएम ने कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश देते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। जिलाधिकारी सावन कुमार ने बताया कि कोसी-मेची लिंक परियोजना बाढ़ प्रबंधन एवं सिंचाई सुविधा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भारत सरकार और बिहार सरकार की संयुक्त महत्वाकांक्षी योजना है। इस परियोजना से क्षेत्र में बाढ़ की समस्या को नियंत्रित करने के साथ-साथ क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.