धनबाद, जून 13 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता डीसी के निर्देश पर अमृत सरोवर फेज-2 को लेकर डीडीसी सादात अनवर ने अपने कार्यालय कक्ष में जिले में जीर्णोद्धार की जरूरत वाले सभी तालाब के सर्वेक्षण को लेकर बैठक की। डीडीसी ने कहा कि डीसी के निर्देश के आलोक में जल संरक्षण के लिए जिला में सरकारी भूमि पर निर्मित सामुदायिक सिंचाई तालाबों का जीर्णोद्धार, मत्स्य पालन के लिए सामुदायिक तालाबों का निर्माण व पुराने तालाबों के जीर्णोद्धार की आवश्यकता है। इसके लिए उन्होंने सर्वे कराकर प्रखंड, पंचायत, ग्राम एवं तालाब का नाम, तालाब का प्रकार, रकवा, खाता एवं प्लॉट नंबर सहित तालाब का जियो टैग फोटो 15 दिनों के अंदर उपलब्ध कराने का निर्देश कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई प्रमंडल, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी तथा तकनीकी विशेषज्ञ जलछाजन को दिया। बैठक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.