मोतिहारी, अप्रैल 5 -- मोतिहारी। जिले की विभन्नि पंचायतों में खेल मैदान नर्मिाण कार्य 15 अप्रैल तक पूरा नहीं होने पर प्रखंड मनरेगा पदाधिकारी पर कार्रवाई होगी। इसके लिये सभी प्रखंड स्तरीय मनरेगा पदाधिकारी को हिदायत दी गयी है कि नर्धिारित समय पर खेल का मैदान कार्य पूरा करें। डीआरडीए के निदेशक कुंदन ने बताया कि खेल का मैदान नर्मिाण कार्य की हर दिन जिला स्तर पर समीक्षा की जा रही है। कुछ प्रखंडों में कार्य असंतोषजनक पाये गये है। जिनसे शोकॉज पूछा गया है। नर्धिारित अवधि में कार्य पूरा नहीं करने पर कार्रवाई की जायेगी।जिलें में पंचायतों की कुल संख्या 396 है। 366 पंचायतों में खेल का मैदान कार्य बनाने का लक्ष्य तय हुआ है। 327 पंचायतों में कार्य शुरु हो गया है। 208 पंचायतों में बास्केटबॉल कोर्ट की ढलाई हो गई है। 54 पंचायतों में खेल का मैदान बन गया है।...