संतकबीरनगर, नवम्बर 18 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। नवम्बर माह का प्रथम पखवारा बीतने के बाद से ही ठंडक ने भी रंग दिखाना शुरू कर दिया है। न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है। दिन की धूप भी अब सुहानी लग रही है। ठंडक की आहट की वजह से गांवों में खेती किसानी का काम भी तेजी से निपटाया जा रहा है। धीरे-धीरे ठंडक बढ़ रही है। सुबह शाम काफी ठंड हो रही है। न्यूनतम तापमान गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम का मिजाज तेजी के साथ बदल रहा है। तापमान में गिरावट आ रही है। शाम होते ही तापमान इतना कम हो जाता है कि बाइक से चलने पर लोगों को ठंडक लगने लग रही है। रात में लोग जैकट लेकर चल रहे हैं। दिन में लापरवाही के साथ जो लोग निकल जा रहे हैं, वे सर्द-गर्म के चपेट में आ जा रहे हैं। ऐसे लोगों की तब...