उत्तरकाशी, जुलाई 13 -- बड़कोट व पुरोला तहसील क्षेत्र के भड़गांव थोक के नाम से प्रसिद्ध एक दर्जन से अधिक गावों में नाग देवताओं के वैष्णव मेलों का मंगलवार से आगाज होगा। इन मेलों में भुवनेश्वर और पवनेश्वर नाम से विख्यात नाग देवता अपने थान में स्थित मंदिर गर्व गृह से एक साल बाद श्रद्धालुओं को दर्शन देने बाहर निकलते हैं व अपनी वृत्ति (थोक) के गावों में भ्रमण कर क्षेत्र वासियों को सुख समृद्धि के लिए आशीर्वाद देते हैं। नाग देवताओं के मेले शुरू होने से दस दिन पूर्व से इन दर्जन भर गावों में मांस मदिरा का सेवन पूर्णतः वर्जित हो जाता है। पौराणिक कथनों के अनुसार ऐसी मान्यता है कि जब नाग देवताओं के मेले आरम्भ होने से पहले उनका जागरण करना शुरू होता है तो जिस व्यक्ति के घर में मांस मदिरा का सेवन होगा वहां सर्प रूप में नाग देवता प्रकट होकर नुकसान पहुंचाते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.