हमीरपुर, जनवरी 12 -- हमीरपुर, संवाददाता। 15 जनवरी से हमीरपुर से प्रयागराज के लिए बस सेवा का शुभारंभ होगा। जिससे यात्रियों को फतेहपुर होते हुए प्रयागराज आने जाने में सहूलियत मिलेगी। सदर विधायक बस को गुरुवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। परिवहन मंत्री के दिशा निर्देशन में हमीरपुर डिपो से प्रयागराज के लिए 15 जनवरी से बस सेवा का शुभारंभ होगा। बस सुबह हमीरपुर से 8 बजे चलकर लहुरीमऊ, दपसौरा, जुरिहा, सटकगवां होते हुए 10 बजे फतेहपुर पहुंचेगी। इसके बाद खागा, सैनी होते दोपहर 12 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। इसके बाद वापस होकर शाम को हमीरपुर आयेगी। इस यात्रा के लिए प्रति यात्री बस का किराया 296 रुपये निर्धारित किया गया है। बस सेवा शुरू होने से इसका सीधा फायदा यहां के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मिलेगा। एआरएम आरपी साहू व संचालन प्रभारी रणविजय सिंह ने बता...