जहानाबाद, मार्च 26 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के टेहटा बाजार स्थित स्वामी विवेकानंद विद्यालय के छात्रों ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। 2025 प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट में इस स्कूल के 15 छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। सभी सफल छात्रों को विद्यालय के प्रिंसिपल अनिल कुमार ने सम्मानित किया। सफल छात्रों में तपस्या कुमारी, ऋषभ कुमार,आर्यन कुमार, प्रियांशु कुमारी, हर्ष रंजन, आदित्य कुमार ,ऋषभ पंत, दीपक कुमार, मयंक राज, रेखा कुमारी, मुस्कान कुमारी, काजल कुमारी, प्रिंस राज, रोशन कुमार और तनु कुमारी शामिल है। इधर लगातार कई वर्षों से विद्यालय के छात्र नवोदय विद्यालय एवं सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर रहे हैं। पिछले वर्ष 19 छात्रों ने प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी। फोटो- 26 मार्च जेहाना- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.