नई दिल्ली, जनवरी 1 -- SA20 के 8वें लीग मैच में वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर शेरफन रदरफोर्ड का तूफान देखने को मिला। एमआई केपटाउन टीम के गेंदबाजों के शेरफन रदरफोर्ड ने धागे खोल दिए। इसकी शुरुआत युवा बल्लेबाज और बेबी एबी डिविलियर्स कहे जाने वाले डेवाल्ड ब्रेविस ने की थी। ब्रेविस ने 13 गेंदों में एक चौके और 4 छक्कों की मदद से 36 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 277 के करीब था, लेकिन शेरफन रदरफोर्ड का स्ट्राइक रेट 313 से भी ज्यादा का था। उन्होंने सिर्फ छक्कों में डील की। अपनी टीम को एक बड़े स्कोर तक शेरफन रदरफोर्ड ने 6 छक्कों के दम पर पहुंचाया। शेरफन रदरफोर्ड ने 15 गेंद में 47 रन ठोक दिए, जिसमें 6 लंबे-लंबे छक्के शामिल थे। एक भी चौका उनकी पारी में देखने को नहीं मिला। 313.33 का स्ट्राइक रेट उनका इस पारी में था। लगातार चार छक्के भी इस पारी में शेरफन रदरफोर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.