मैनपुरी, नवम्बर 6 -- लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा जिले में पदयात्रा निकालेगी। पदयात्रा को लेकर गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक आयोजित हुई। बैठक में पहुंचे मंडल अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई। पदयात्रा को सफल बनाने के लिए विधानसभा संयोजक नियुक्त किए गए। मैनपुरी विधानसभा में पदयात्रा 15 नवंबर को निकलेगी। बैठक में जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर जिले की चारों विधानसभाओं में पदयात्रा निकाली जानी है। मैनपुरी विधानसभा की पदयात्रा 15 नवंबर को निकलेगी। सभी मंडल अध्यक्ष मंडलों में बूथ के कार्यकर्ताओं से संपर्क करें। पदयात्रा में हर बूथ से ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता पहुंचे। बैठक को पदयात्रा के लोकसभा संयोजक प्रदीप चौहान राज, पूर्व विधायक अशोक चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.