वाराणसी, जून 14 -- वाराणसी। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देश पर प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ शनिवार को अभियान चलाया गया। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ लोकल सेल्फ गर्वन्मेंट व बेसिक्स और नगर निगम के सभी खाद्य एवं स्वास्थ्य निरीक्षकों के नेतृत्व में दुर्गाकुंड, कमच्छा, मंडुआडीह, रेलवे स्टेशन, कैंट बस स्टेशन, सारनाथ, आदमपुर में चेकिंग की गई। इस दौरान 15 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया गया। चार हजार जुर्माना वसूल किया गया। वहीं, नगर निगम ने कपड़े से बने झोले का भी निशुल्क वितरण किया। इसके पूर्व रैली निकाल कर प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.