कटिहार, जून 15 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के एसएच-77 सड़क पर निरीक्षक भवन के निकट रविवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी में शामिल दो बाइक सवारों को धर दबोचा है। पुलिस ने तलाशी में उनके पास से कुल 15.224 किलो गांजा बरामद किया है। साथ ही, तस्करी में प्रयुक्त दो बिना नंबर की बाइक भी जब्त की गई है। दोनों बाइक सवार तस्कर पिट्ठू बैग में गांजा ले जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुड्डू कुमार एवं दिवाकर कुमार के रूप में हुई है, जो पूर्णिया जिले के टीकापट्टी थाना अंतर्गत छर्रापट्टी गांव के निवासी हैं। दोनों तस्कर गांजा को स्थानीय बाजार में खपाने की फिराक में थे, लेकिन गुप्त सूचना पर पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए उन्हें धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.