कानपुर, फरवरी 11 -- प्रदेश में स्वच्छ ऊर्जा को नई दिशा देने के लिए एचबीटीयू में ग्रीन हाइड्रोजन का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित होगा। इसकी शुरुआत 15 करोड़ के बजट से होगी। बुधवार को प्रदेश के वित्त मंत्री ने ग्रीन हाइड्रोजन नीति के क्रियान्वयन और नवीकरणीय ऊर्जा के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करने को 30 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। प्रदेश सरकार एचबीटीयू और गोरखपुर स्थित एमएमएमयूटी में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना करने जा रहा है। वहीं, कृषि व इंजीनियरिंग के क्षेत्र में भी नई तकनीकें विकसित होंगी। इसके लिए प्रदेश सरकार ने भी बुधवार को बजट आवंटित किया है। जिससे शिक्षा के साथ रिसर्च को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही, विवि व संस्थानों को निर्माण कार्य के साथ कर्मचारियों के लिए भी बजट दिया गया है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्या...