पटना, दिसम्बर 8 -- पटना पुस्तक मेले में रत्नेश्वर सिंह द्वारा लिखित दुनिया की सबसे महंगी पुस्तक 'मैं' की प्रदर्शनी लगाई गयी है। यह किताब मेले में आकर्षण का केंद्र बन गई है। 15 करोड़ की किताब को देखने के लिए पुस्तकप्रमियों की भीड़ उमड़ रही है। रविवार को लेखक रत्नेश्वर सिंह ने पुस्तक की पंक्तियों को पढ़ते हुए पुस्तक लिखने की पूरी यात्रा को साझा किया। उन्होंने बताया कि 'मैं' ग्रंथ ज्ञान की परम अवस्था का अविष्कार है। हम कहते हैं कि महात्मा बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हो हुआ था, ठीक उसी प्रकार मनुष्य की ज्ञान पाने की परम स्थिति के रहस्य को इस किताब के माध्यम से दर्शाया गया है। लेखक रत्नेश्वर का कहना है कि आध्यात्मिक यात्रा के दौरान उन्हें इसकी कीमत समझ में आई। इसी दौरान उन्हें एहसास हुआ कि इस किताब की कीमत 15 करोड़ रुपये होनी चाहिए। दुनिया भर में इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.