जमशेदपुर, अगस्त 14 -- प. सिंहभूम के कोल्हान जंगल में बुधवार को सुबह में सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने नक्सली एरिया कमांडर अरुण को मार गिराया। मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की भी सूचना है। सुरक्षाबल के जवान घायल नक्सलियों की तलाश में जुटे हैं। मृतक एरिया कमांडर अरुण छत्तीसगढ़ राज्य के सुकमा जिले के कोंटा थाना क्षेत्र के मदकम गांव का रहनेवाला था। एसपी राकेश रंजन ने बताया कि सुबह करीब छह बजे जवान कोल्हान जंगल के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के दुगुनिया, पोसैता, तुंबागड़ा क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। जवानों को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले। उनके भागने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान एक नक्सली का शव बरामद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.