गाजीपुर, अगस्त 11 -- गाजीपुर, संवाददाता। प्रदेश सरकार तिलहनी फसल का बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। इसके लिए प्रचार प्रसार भी कराया जा रहा है। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा कृषि विभाग के संचालित 'राज्य सहायतित निःशुल्क तिलहन बीज मिनीकिट वितरण, प्रदर्शन एवं प्रसार कार्यक्रम' के तहत तोरिया (लाही) फसल का दो किलोग्राम मात्रा का बीज मिनीकिट निःशुल्क मिलेगा। इसके लिए कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत किसानों के द्वारा ऑनलाइन आवेदन 15 अगस्त तक कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन करने वाले किसानों को बीज मिनीकिट आवेदन अवधि में लक्ष्य से अधिक आवेदन होने पर ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। एक किसान को केवल एक मिनीकिट प्राप्त हो सकेगा। चयनित किसानों को पीओएस मशीन के माध्यम से राजकीय कृषि बीज भण्डारों से बीज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.