सीवान, अगस्त 14 -- सीवान। सोसाइटी हेल्पर ग्रुप ट्रस्ट द्वारा पिछले साल की तरह इस साल भी भव्य तिरंगा यात्रा निकाला जाएगा।जिसमें सैकड़ो युवाओं की टोली रहेगी और पूरा शहर भारत माता की नारों से गूँजेगा।ट्रस्ट के संस्थापक सह अध्यक्ष अनमोल कुमार ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा 15 अगस्त की सुबह 7:30 बजे से डी.ए.वी. कॉलेज से डी.ए.वी. मोड़ होते हुए शांति वट वृक्ष,थाना रोड़, दरबार रोड़ होते हुए जे.पी. चौक से राजेन्द्र पार्क गोपालगंज मोड़ तक जाएगी। इस कार्यक्रम को आयोजित करने हेतु संस्था के संस्थापक सह अध्यक्ष अनमोल कुमार द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी आशुतोष गुप्ता सर को आवेदन दिया गया। उन्होंने ने भी संस्था के कार्य को प्रशंसा की और तत्काल तिरंगा यात्रा का अनुमति प्रदान कर दिया। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व जिला संयोजक आशीष रंजन करेंगे। संस्था के संस्थापक अनमोल कुमार ...