गाजीपुर, मार्च 30 -- गाजीपुर। जिला पंचायत सभागार में शनिवार को जिला पंचायत की सामान्य बैठक सपना सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें अपर मुख्य अधिकारी अरविंद आनंद ने पिछली बैठक की कार्यवाही सदन के समक्ष पढ़कर सुनाया गया। सदस्यों ने पिछली बैठक की कार्यवाही की सर्वसम्मति से पुष्टि की। चर्चा के दौरान पन्द्रहवां वित्त आयोग एवं पंचम राज्य वित्त आयोग वित्तीय वर्ष-2025-2026 की कार्य योजना अनुमोदित किया गया। बैठक में विधायक जैकिशन शाहू, फेकू यादव, बसंत सिंह यादव, आकाश सिंह यादव, नरेन्द्र यादव, नरेन्द्र राव, शशि प्रकाश सिंह, अभय प्रकाश सिंह, शैलेन्द्र सिंह, रेखा भट्ट, निशा यादव, अजय कुमार आदि सदस्य रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.