मुंगेर, मई 29 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। गायत्री परिवार जमालपुर एवं रेडक्रास सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को गायत्री शक्तिपीठ जमालपुर परिसर में अखंड ज्योति आई हॉस्पीटल दलसिंहसराय के द्वारा नि: शुल्क मोतियाबिंद का 11वां जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में करीब में कुल 146 रोगियों की आंखों की जांच की गयी। वहीं 43 रोगियों का ऑपरेशन करने का लक्ष्य रखा गया है। मौके पर भारतीय रेलक्रॉस के वासुदेव पुरी ने कहा कि नि: शुल्क मोतियाबिंद का आपरेशन कराने वाले रोगियों जमालपुर से बस से अखंड ज्योति आई हॉस्पीटल दलसिंहसराय ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसबार मोतियाबिंद ऑपरेशन कराने वाले रोगियों को 10 दिनों का राशन भी दिया जाएगा। मौके पर डॉ. प्रिंस कुमार, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. धर्मेंद्र, सुरेश चौरसिया, विजय शर्मा, जेपी मंडल, शिवलाल रजक, सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.