सिमडेगा, जनवरी 10 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। कुरडेग पंचायत भवन में शनिवार को ठंड से राहत देने के लिए बुजुर्ग एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। मौके पर मुखिया उर्मिला कुजूर एवं वार्ड सदस्यों ने कुल 140 कंबलों का वितरण किया। मुखिया ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीब परिवारों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। गरीबों की सहायता करना पंचायत की प्राथमिक जिम्मेदारी है। मौके पर ग्राम सभा अध्यक्ष मो हायूम अंसारी, वार्ड सदस्य आयूब अंसारी, बबली मिश्र सहित सभी वार्ड सदस्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...