नई दिल्ली, मार्च 18 -- यूपी से फिर हैरान करने वाला एक और मामला सामने आया है। आगरा में मुस्तफा क्वार्टर सोहल्ला निवासी 14 वर्षीय स्टेट चैंपियन वेटलिफ्टर मेधांशी यादव रात में सोने गई तो सुबह उठ ही नहीं सकी। लोग उसे लेकर डॉक्टर के यहां भागे तो मृत घोषित कर दी गई। माना जा रहा है कि सोते समय ही मेधांशी को हार्ट अटैक आया है। इस तरह से किशोरों और युवाओं को हार्ट अटैक आ रहा है, हर कोई हैरान है। एक चैंपियन बेटी की इस तरह से सोते-सोते मौत से सभी अचंभित हैं। उसके परिवार में कोहराम मचा है। कहा जा रहा है कि रात में उसे कुछ बेचैनी महसूस हुई थी लेकिन किसी ने खास बात नहीं माना। पिता ने भी माना की स्पोर्ट्स के कारण हो सकता है मांसपेशियों में कुछ खिंचाव के कारण ऐसा हो। आराम करने के बाद ठीक हो जाएगा। पिता के अनुसार मेघांशी को रात में कुछ बेचैनी महसूस हुई थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.