कटिहार, दिसम्बर 10 -- समेली,एक संवाददाता प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक बीडीओ सत्येन्द्र सिंह की अध्यक्षता में की गई। बैठक में 14 दिसंबर से 18 दिसंबर तक पल्स पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में उपस्थित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनय कुमार सिंह ने बताया कि 14 दिसंबर से 18 दिसंबर तक होने वाले पल्स पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम में 0 से 5 वर्ष उम्र तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। बीडीओ ने निर्देशित किया कि आईसीडीएस के प्रतिनिधि के साथ समन्वय स्थापित कर माइक्रोप्लान की समीक्षा कर लिया जाए ताकि कार्यक्रम के दौरान रिप्लेसमेंट की समस्या ना हो । कार्यक्रम के दौरान कुल 52 घर-घर टीम, 5 ट्रांजिट टीम ,चार मोबाइल टीम के द्वारा कुल 21597 घरों में कुल 18103 लक्षित...