मोतिहारी, अगस्त 12 -- आदापुर,एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के बिशनपुरवा पोखरा में डूबने से एक 14 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है। ग्रामीणों के अथक प्रयास से बच्चे के शव को पोखरा से बाहर निकाल लिया गया है। मृत बच्चे के शव को देखते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया है।ग्रामीण श्याम कांत पासवान ने बताया कि बिशनपुरवा बाजार स्थित पोखरा में महाजाल लगाया गया था। मछुआरे मछली निकाल चले गए।वही, पोखरा से मछली मारने के बाद गांव के लोगों ने मछली मारना शुरू किया।इसी दौरान दिनकर साह का प्रथम पुत्र दिवाकर कुमार(14 ) भी मछली मारने पोखरे में घुस गया। इसी क्रम में वह गहरे पानी में चला गया, जिसमें डूबकर उसकी मौत हो गयी। डूबने की खबर मिलते ही सैकड़ों लोग पोखरे में घुस गए और बच्चों की खोज कर उसके शव को निकाल लिया। शव निकलते ही उसके घर में कोहराम मच गया।आनन- फा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.