संभल, दिसम्बर 3 -- मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट ने सेमिनार कर लोगों को कई गुना मुनाफे का लालच देकर अपनी कंपनी में निवेश कराया था। रकम नहीं मिलने पर पीड़ितों ने रायसत्ती थाने में 33 मुकदमा दर्ज कराए। अब निवेशकों को रकम वापस मिल रही है। 14 लोग रुपये वापस मिलने का प्रमाण पत्र पुलिस को दे चुके हैं। लोगों को निवेश की रकम मिल रही है। मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब ने वर्ष 2023 में शहर के एक पैलेस में सेमिनार आयोजित कर सैकड़ों लोगों को कई गुना मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों रुपये का निवेश कराया गया था। वादे के मुताबिक रकम वापस न मिलने पर निवेशकों ने एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई से शिकायत की थी। एसपी के निर्देश पर रायसत्ती थाने में 33 मुकदमे दर्ज किए गए थे। मुकदमे दर्ज होने के बाद जावेद हबीब के अधिवक्ता ने पीड़ितों को ठगी की रकम लौटाने का कार्य शुरू किया। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.