बदायूं, नवम्बर 29 -- बदायूं, संवाददाता। जनपद में मतदान सूची को तैयार करने के लिए एसआइआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) अभियान तेज हो गया है, बीएलओ सूची को सटीक तैयार करने सुबह से शाम तक बिना रुके कार्य करने में जुटे हुए हैं, प्रशासन का विशेष अभियान जिले भर में चलाया जा रहा है। जिसमें डीएम से लेकर बीएलओ तक अधिकारी-कर्मचारी कार्य में लगे। जिसके बाद रफ्तार मिली है। जन जागरूकता के साथ प्रशासनिक अमला आगे आया तो जनपद को लोग भी आगे आये हैं। एसआईआर का फार्म भरकर जमा करने को विद्यालय, सरकारी दफ्तर सहित केंद्रों पर भीड़ रही है। अधिकारियों की अपील है कि फार्म भरकर जमा जरूर करें अगर फार्म जमा नहीं किया तो ड्राफटिंग में नहीं आ पायेगा और वोट कट सकता है। शुक्रवार को जिले में एसआईआर कार्य ने तेज रफ्तार पकड़ ली है। जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश कुमार राय व उप जिल...