संभल, मार्च 11 -- ज्योतिषाचार्य पंडित शोभित शास्त्री ने बताया कि इस साल रंगों का त्योहार होली 14 मार्च दिन शुक्रवार को मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार, इस वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 13 मार्च को सुबह 10 बजकर 35 मिनट से 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट तक है। 13 मार्च की रात होलिका दहन किया जाएगा और उसके अगले दिन होली मनाई जाएगी। हालांकि इस बार होलिका दहन पर भद्रा का साया है। साल का पहला चंद्र ग्रहण होली के दिन 14 मार्च को लगेगा। चंद्र ग्रहण का प्रारंभ सुबह में 09:29 बजे से होगा और इसका समापन दोपहर में 03:29 बजे होगा। चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले ही प्रारंभ हो जाएगा। इसमें कोई भी शुभ कार्य नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसके कारण यहां पर ना तो चंद्र ग्रहण का कोई दुष्प्रभाव होगा और ना ही इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.