मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 18 -- मुजफ्फरपुर/सकरा, हिटी। नवलपुर मिश्रौलिया में कर्ज से टूटे पिता और उसकी तीन बेटियों की आत्महत्या के बाद हरकत में आई पुलिस ने बुधवार को ताबड़तोड़ 14 माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कार्यालयों में छापा मारा। सिटी एसपी के नेतृत्व में टीम ने अलग-अलग 14 माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के कार्यालयों में पहुंचकर छानबीन की। उसके बाद कागजात जब्त कर लिया। साथ ही सभी कर्मचारियों का ब्योरा व मोबाइल नंबर भी लिया। टीम के स्टेशन रोड में पहुंचने की खबर सुनते ही कई फाइनेंस कंपनी के कार्यालयों के शटर गिरने लगे। कुछ कार्यालय खुले भी थे तो कर्मचारी वहां से निकलना ही मुनासिब समझा। हालांकि, पुलिस ने कार्यालय छोड़कर भागे कर्मचारियों की तलाश कर बुलवाया, जिसके बाद कागजात लिए गए। सिटी एसपी ने सभी माइक्रोफाइनेंस कंपनी में कर्मचारियों से अमरनाथ के परिवार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.