रुद्रपुर, जनवरी 31 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर के गांधी पार्क में 14 फरवरी से सरस मेला आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सरस मेला हस्तशिल्प और ग्रामीण उत्पादों को नया बाजार उपलब्ध कराने के साथ ही स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहन देगा। मेले में 160 से 180 स्टॉल लगाए जाने की योजना है, जिन पर देशभर के हस्तशिल्प उत्पाद प्रदर्शित और बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार सरस मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कर सकते हैं। मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने बताया कि मेले में कर्नाटक, नागालैंड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर सहित कई राज्यों के शिल्पकार और उद्यमी भाग लेंगे। इसके साथ ही उत्तराखंड के स्थानीय हस्तशिल्प कारोब...