मिर्जापुर, फरवरी 4 -- जमालपुर,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के रीवां गांव में रविवार को कांग्रेस पार्टी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत ब्लाक स्तरीय जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष शिवकुमार पटेल ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों के चलते नौजवानों बेरोजगार हो गए हैं। किसानों को उनके फसलों का उचित मूल्य नहीं दिया जा रहा है। मजदूरों को काम और महिलाओं को न्याय नहीं मिल रहा है। समस्यायों को सुनने एवं सरकार को जगाने के लिए राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाला जा रहा है। बतायाकि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बिहार प्रदेश से 14 फरवरी को यूपी में चंदौली जनपद से प्रवेश करेगी। उन्होंने युवाओं,किसानों से पहुंच कर न्याय यात्रा का स्वागत करने का आह्वान किया। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष विद्याधर...