भागलपुर, नवम्बर 13 -- कहलगांव विधानसभा चुनाव में मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशी और उनके समर्थक जीत-हार के आकलन में जुट गए हैं। कहलगांव विधानसभा क्षेत्र में जिले की सभी सात सीटों में सबसे अधिक 73.12 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। मतदाताओं के बीच जीत-हार के कयासों का दौर शुरू हो गया है। शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने के बाद प्रत्याशियों की जीत-हार की समीक्षा नगर के चौक-चौराहों से लेकर गलियों और चौपालों में होने लगी है। लोग आपस में बैठकर जीत-हार की गणित लगा रहे हैं। अपने-अपने राजनीतिक दलों के समर्थक अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है, जो 14 नवंबर को खुलेगी। चाय-पान की दुकानों, हाट-बाजारों, गलियों और चौपालों पर विभिन्न राजनीतिक दलों के समर्थक अपने प्रत्याशी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.