गंगापार, जनवरी 3 -- मांडा खास फीडर के आधा दर्जन गांवों की बिजली मामूली तकनीकी गड़बड़ी और कर्मचारियों के लापरवाही के चलते 14 घंटे तक गायब रही। बिजली गायब होने से पेयजल समूहों से जलापूर्ति भी ठप रही, जिससे पौष पूर्णिमा पर घर में भी स्नान ध्यान करने में लोगों को परेशानी हुई। मांडा रोड विद्युत उपकेंद्र से संबंधित मांडा खास फीडर का विद्युत् तार शुक्रवार सायं सात बजे गोरैया कला गांव के समीप टूट गया, जिससे मांडा खास, हंडिया, नकटी, भरारी द्वितीय सहित आधा दर्जन गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गयी। आपूर्ति बाधित होने की जानकारी स्थानीय विद्युत कर्मचारियों को दी गई, लेकिन शुक्रवार रात भर और शनिवार सुबह दस बजे तक आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान मांडा खास प्रथम, मांडा खास द्वितीय सहित विभिन्न पेयजल समूहों की पेयजल आपूर्ति भी बिजली न होने से ठप रही। पेय...